इस्माईलाबाद। आग लगने के बाद दुकान में रखे जलकर राख हुए मोबाइल फोन व अन्य सामान। संवाद
इस्माईलाबाद। बस अड्डे के निकट एक मोबाइल की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का सामान स्वाहा हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया है। दुकान मालिक को इस आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दुकान के मालिक सन्नी भांवरा ने बताया कि वीरवार की रात को अचानक दुकान में आग भभक उठी। जब तक संभलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। सन्नी ने बताया कि आग में नए व पुराने मोबाइल जल कर राख हो गए। इसके साथ ही दुकान की महंगी फिटिंग भी स्वाहा हो गई। दुकानदार ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। मोबाइल एसोसिएशन ने प्रशासन से दुकानदार की आर्थिक मदद की मांग की है।