रोहतक संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा पार्टी युवाओं को गुमराह कर रही है।
भाजपा ने युवाओं को जो सपने दिखाए थे, वे धरातल पर कोसों मील दूर हैं। भाजपा ने प्रदेश की जनता को बहाकर सत्ता हासिल की है। प्रदेश की जनता सरकार के इस बहकावे का जवाब देने के लिए तैयार है।
यह बात उन्होंने उन्होंने सोमवार देर रात साधू मंडी में कांग्रेसी नेता विनोद गर्ग द्वारा आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी थी, लेकिन वर्तमान सरकार उनका रोजगार छीन रही है।
कांग्रेस सरकार में उनकी जिम्मेदारी काम करने की थी, लेकिन विपक्ष में उनकी जिम्मेदारी काम करवाने की है। इसलिए भाजपा सरकार के वादों को पूरा कराने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन गर्ग, प्रदेश सचिव मनदीप चट्ठा, मेवा सिंह, गोपाल दास पाली, मेहर सिंह रामगढ़, अंकित गर्ग, रितेश रामपाल, मोहित शर्मा, अमित सैनी, प्रदीप सिंगला, राजीव गोयल, सुनील गर्ग, सांराश गोयल, प्रवेश सिंगला, कपिल गर्ग, अशोक गर्ग आदि मौजूद रहे।