कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि
केंद्र की भाजपा सरकार ने भारतीय सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन देकर जवानों
को गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह पंचाय चुनावों में
अपने मत का प्रयोग निर्णायक की भूमिका अदा करें। वह मंगलवार को इस्माईलाबद
के गांव झांसा में ग्रामीण जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सांसद ने कहा
कि ग्रामीण मतदाताओं ने लोकसभा और विधानसभा में भाजपा की सरकार बनाई है।
ग्रामीण क्षेत्रों के युवा बेरोजगार नौजवानों को रोजगार और शिक्षा के साथ
मानसिक रूप से सक्षम बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री जन धन
योजना, एलपीजी गैस सब्सिडी, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजनाओं
का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि
वे सरकारी योजनाओं का प्रचार करें, जिससे हर वर्ग इनका लाभ उठा सके।
इस
अवसर पर भाजपा नेता पुनीत मल्ल, गुलशन पुरी, जय सिंह पाल, सुखबीर सैनी,
नबाब संधु, राजकुमार सैनी, आशु बिशनगढ़, मास्टर महिन्द्र सिंह, देवेंद्र
सिंह, अंग्रेज सिंह, रामकिशन दुआ, सुरेंद्र माजरी, मदन लाल दुआ आदि उपस्थित
रहे।
स्पीकर ऑन कर लगाई रोडवेज जीएम की क्लास
सांसद
राजकुमार सैनी से ग्रामीणों ने रोडवेज बस के समय और सेवा से जुड़ी शिकायत
की। इस पर सांसद ने पब्लिक मीटिंग के दौरान ही माइक पर मोबाइल फोन का
स्पीकर ऑनकर रोडवेज प्रबंधक की क्लास लगादी।
सांसद ने बस को नियमित करने के
साथ टाइम चलाने के निर्देश भी दिए।
लाखों रुपये की घोषणाएं कीं
सांसद
सैनी ने झांसा, रोहटी, भूस्तला, नैंसी, अजमतपूर, ठसका मीरा जी, खेड़ी,
इस्माईलाबाद, टबरा आदि गांव में विकास के लिए लाखों रुपये की घोषणाएं कीं।
इसके साथा ही ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के लिए संबधित विभाग के
अधिकारियों को निर्देश भी दिए।