फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: योग कार्यशाला में छात्राओं को बताए कपालभाति के फायदे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीएन कॉलेज में योग करती हुई छात्राएं। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में आयोजित साप्ताहिक योग कार्यशाला के तीसरे दिन छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भारतीय योग संस्थान, कुरुक्षेत्र से आए योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश, रीना और डॉ. बाला मलिक ने छात्राओं को वृक्षासन, सिंहासन, गोमुखासन, हलासन और धनुरासन का अभ्यास करवाया। इन आसनों के शरीर पर पड़ने वाले लाभकारी प्रभावों की विस्तृत जानकारी भी दी।
विज्ञापन

इसके बाद कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि कपालभाति एक प्रभावशाली योग क्रिया है, जो पेट की मांसपेशियों को सक्रिय कर पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और वजन कम करने में सहायक होती है। उन्होंने सभी को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।

यह कार्यशाला 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक मानसिक स्वास्थ्य व कल्याण क्लब, संस्कृत विभाग, योग क्लब और शारीरिक शिक्षा व खेलकूद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें