फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीता हरण के मंचन को देख दर्शकों की आंखें नम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी के कलाकार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्थानेश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित नेताजी सुभाष पार्क के नजदीक जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी की रामलीला में वीरवार रात्रि पंचवटी में सीता हरण, जटायु मरण और शबरी की ओर से राम लक्ष्मण का सत्कार आदि प्रसंगों के दृश्य दिखाए गए। इन्हें देख दर्शक भावुक हो उठे। व्यवसायी संदीप कोहली ने बतौर मुख्यातिथि मां शारदा की आरती में हिस्सा लिया। रामलीला के प्रधान सतीश शर्मा और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन

उप प्रधान सोहन लाल काकयान ने बताया कि सरपरस्त दर्शनलाल सैनी के निर्देशन में मंच पर कलाकारों में सुमित गर्ग ने राम, शिव भटनागर ने लक्ष्मण, प्रिंस ने सीता, महिपाल धीमान काला ने अनोखा साधु, चीनी भाई ने शबरी, संजीव कौशिक ने रावण, सचिनदेव ने जटायु, बालक पलविंद्र सिंह पोलू ने स्वर्ण मृग और अथर्व, लव सैनी, अभिषेक, धैर्य व गोविंद ने रावण के दरबारियों का अभिनय किया। बड़ी संख्या में आए दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें