इस्माईलाबाद। रामा ड्रामाटिक क्लब के कलाकारों ने प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित रामलीला के पांचवें दिन भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। डॉ. विवेक अरोड़ा ने पर्दा उठाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंचन में दिखाया गया है कि भरत को जब अपनी माता कैकेयी के षड्यंत्र का पता चलता है तो वे माता कौशल्या के पास जाकर, भगवान राम को वन से वापस लाने की अनुमति लेते हैं और वन में जाकर भगवान राम से अयोध्या वापस लौटने का अनुरोध करते है लेकिन भगवान श्रीराम मना कर देते हैं और अपने स्थान पर अपनी खड़ाऊं देते हैं जोकि प्रतीक रूप में अयोध्या के सिंहासन पर विराजमान होगी और भरत को अयोध्या में जाकर जनता की सेवा करने के लिए आदेश देते हैं।
आज के युग में भाई भाई के आदर्श प्रेम को पुनर्स्थापित करने के लिए ही राम लीलाओं का मंचन स्थान स्थान पर किया जाता है। अंशुल सिंगला ने भरत का अभिनय करते हुए भरत के पात्र को जीवंत बना दिया। क्लब के सदस्य कुलदीपक कौशल ने बताया की आगे की रामलीला में खरदूषण का वध होगा और राक्षसों के संहार की शुरुआत आरंभ हो जाएगी।