फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस की चपेट में आ रहे गोवंश को बचाने का गीता विद्यालय के पूर्व छात्रों ने उठाया बीड़ा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बेसहारा गोवंश को दवा खिलाते अशोक रोशा। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लंपी वायरस की चपेट में आ रहे बेसहारा गोवंश को बचाने के लिए अब श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्रों ने बीड़ा उठाया है। पूर्व छात्र परिषद की ओर से आयुर्वेदिक पेड़ा ऐसे गोवंश को खिलाया जाएगा, जिससे उसकीइम्यूनिटी बढ़ेगी। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार से शुरू किया गया यह अभियान पूरे सप्ताह भर चलेगा, जिसमें परिषद से जुड़े छात्र शामिल रहेंगे।
पूर्व छात्र परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि विद्या भारती की पूर्व छात्र परिषद विश्व की सबसे बड़ी पूर्व-छात्र परिषद है, जिसके साढ़े आठ लाख सदस्य पंजीकृत है। जो देश विदेश में विद्यालय से प्राप्त संस्कारों के द्वारा समाज में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने देश में रहने वाले सभी पूर्व छात्रों का आह्वान किया कि जिस प्रकार कोविड काल में गीता रसोई चला कर समाज में अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। अब गौ माता पर संकट के इस समय अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करें।
हर रोज सुबह छह बजे शुरू होगा अभियान : रोशा
लंपी मुक्त अभियान के संयोजक अशोक रोशा ने बताया कि शहर में पूर्व छात्रों को योजना बनाकर टीम का गठन किया है, प्रतिदिन सुबह छह बजे से अभियान शुरू होगा, कम से कम 100 गोवंश को आयुर्वेदिक दवाई का पेड़ा दिया जाएगा। पांच टीमो का गठन किया है। गीता विद्यालय कुरुक्षेत्र में आयुर्वेदिक पेडे़ बनाकर टीम सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया। शमशेर कश्यप ने कहा कि यह अभियान प्रतिदिन सुबह शुरू होगा और अगले रविवार तक चलाया जाएगा। अभियान में निखिल अरोड़ा, मंजीत कुमार, योगराज शास्त्री, मुकेश कौशिक, मनोज, संजय, सीताराम और विद्यालय स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन

ऐसे बनाया जा रहा पेड़ा
अशोक रोशा बताते हैं कि हल्दी, लहसुन, अदरक, आंवला पाउडर, सनाय पत्ती व गुड़ का मिश्रण तैयार किया जाता है। इसे पेड़े के रूप में बनाकर खिलाया जाता है। इससे गोवंश की इम्यूनिटी बढ़ेगी तो वह इस बीमारी से लड़ने में सक्षम होगा। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों से भी इस संबंध में पहले राय ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें