फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलिम्को टीम ने 49 दिव्यांग और बुजुर्ग लाभार्थियों का किया चयन

विज्ञापन
लाडवा। रेडक्रॉस के ​शिविर में जांच कराने पहुंची क्षेत्रवासी। स्वयं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाडवा। जिला रेडक्राॅस सोसाइटी और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अनाज मंडी की धर्मशाला में दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क जांच एवं माप शिविर आयोजित किया गया। एलिम्को टीम ने दिव्यांगजनों और 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की आंख, कान जांच कर सहायक उपकरणों के लिए माप लिए गए। इसके बाद 49 दिव्यांग एवं बुजुर्ग लाभार्थियों का चयन किया, जिन्हें आगामी चरण में आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिविर में विशेष रूप से पहुंचे भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव अरविंद सिंघल ने कहा कि दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐसे शिविर समय-समय पर होने से आवश्यकता जल्दी पूरी हो जाती है। वरिष्ठ सदस्य नवीन गर्ग ने भी विचार रखे। सोसाइटी सचिव रमेश चौधरी ने कहा कि बुधवार 24 जून को शिविर का आयोजन नगर पालिका पिहोवा, 25 जून को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय इस्माईलाबाद, 26 जून को रेडक्रॉस भवन सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र में होगा। इस अवसर पर अनाज मंडी प्रधान राजीव आर्य, रेडक्रॉस से प्रकाश चंद्र टेक्नीशियन, लिपिक जोगिंदर सिंह, डॉ. शबोनूर (कृत्रिम अंग विशेषज्ञ), डॉ. अनिल, डॉ. अमनदीप, डॉ. सुमित सिंह और सुभाष चंद सहित अन्य विशेषज्ञों ने जांच में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें