फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खराब हुई धर्मनगरी की हवा, एक्यूआई <bha>@</bha> 259

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह साढ़े सात बजे इस तरह छाया रहा गहरा कोहरा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की हवा फिर से खराब होने लगी है। बुधवार को 259 एक्यूआई दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण होने से खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। चिकित्सक विशेष ख्याल रखने के लिए सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि तीन दिन पहले एक्यूआई में सुधार हुआ था लेकिन मंगलवार से ही यह फिर बढ़ने लगा और बुधवार को बेहद खराब श्रेणी तक पहुंच गया। वहीं बुधवार सुबह करीब आठ बजे तक गहरा कोहरा छाया रहा जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाद में मौसम खुला तो धूप भी खिली, जो शाम तक जारी रही। इससे लोगों को कोहरे व ठंडक से कुछ राहत मिली लेकिन 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने परेशानी बढ़ाए रखी। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ममता का कहना है कि अगले तीन दिन तक मौसम सामान्य व साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि अभी मौसम में ठंड रहेगी जिसका विशेष तौर पर गेहूं की फसल को फायदा होगा। अभी अगले 15 दिन तक ऐसे ही ठंड रहने की गेहूं की फसल को जरूरत है। तीन से चार दिन बाद मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम नौ डिग्री तक दर्ज किया गया जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम नौ डिग्री तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें