फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना लक्ष्य : प्रमोद विज

Wed, 06 Aug 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पानीपत से विधायक एवं शाहाबाद के संगठन प्रभारी प्रमोद विज और भाजपा जिलाध्यक्ष तेजिंद्र सिंह गोल्डी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने किया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


विधायक प्रमोद विज ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। शाहाबाद को संगठनात्मक और विकासात्मक दृष्टि से मजबूत बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। विज ने विश्वास जताया कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रभावी नेतृत्व के चलते आगामी विधानसभा चुनाव में शाहाबाद से पार्टी की शानदार जीत तय है।
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस, इनेलो और जजपा केवल परिवारवाद तक सीमित रह गई हैं और जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजिंद्र सिंह गोल्डी ने कहा कि जिले को अब तीन भाजपा विधायकों का मार्गदर्शन मिलेगा जिससे संगठन और विकास दोनों को गति मिलेगी। इस मौके पर सुपाश्र्व जैन, यादविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह सैनी, रविंद्र सांगवान, एडवोकेट मनदीप रावा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें