कुरुक्षेत्र। अधिकारियों ने आखिरकार जगह-जगह खुले पड़े मेन होल व खस्ताहाल हो चुके फुटपाथों की सुध ले ली है। पिपली-थर्ड गेट मुख्य सड़क से सर्कट हाउस चौक की ओर जाने वाली सड़क पर खुले पड़े मेल होल दुरूस्त किए जाने लगे हैं। इस संबंध में जिला उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
बता दें कि शहर की अनेक सड़कों के आसपास मेन होल खुले पड़े हैं, जिससे कोई भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रही। ऐसे में उमर उजाला द्वारा न केवल यह मामला पांच फरवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया बल्कि जिला उपायुक्त नेहा सिंह को मौके पर हालात भी दिखाए। जिला उपायुक्त ने इसे बेहद गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए, जिसके उपरांत ये मेन होल दुरूस्त किए जाने लगे हैं। उधर जिला उपायुक्त के मुताबिक शहर की अन्य सड़कों के आसपास भी ऐसे मेन होल जांच कर दुरूस्त किए जाने के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि आमजन को कोई परेशानी व हादसे का सामना न करना पड़े।