फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दावों तक सिमटा प्रशासन, रिहायशी क्षेत्रों में भी लगे हैं अवैध होर्डिंग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  केडीबी रोड पर अवैध होर्डिंग उतारती नप की टीम। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रशासन अनेक बार अवैध होर्डिंग हटाने के लिए अभियान चला चुका है। इसके बावजूद शहर के मुख्य मार्गों से लेकर सेक्टर व कॉलोनियों की गलियों तक इनकी भरमार है।
विज्ञापन

हर दीवार व खंभे को विज्ञापन होर्डिंग व बोर्ड का आधार बनाया हुआ है जिससे न केवल शहर की सुंदरता को धब्बा लग रहा है बल्कि हादसे की भी संभावना बनी रहती है।
प्रशासन औपचारिकताभर के लिए शहर की मुख्य सड़कों पर ही इन अवैध होर्डिंग को हटाने तक सिमट कर रह गया है। हालांकि वर्तमान में भी यह अभियान चलाया हुआ है, इसके बावजूद अनेक सड़कों पर लोगों की मनमानी होर्डिंग व बोर्ड बयां कर रहे हैं। मुख्य सड़कों के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों की मुख्य गलियों तक भी विज्ञापन बोर्डों की भरमार है।
विज्ञापन

बोर्डों के जरिये अनेक बार वाहन चालकों को ध्यान भटक जाता है।इससे हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। यही नहीं तेज हवा व तूफान के दौरान भी इन होर्डिंग व बोर्ड के गिरने का खतरा बना रहता है जिससे हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

कुरुक्षेत्र।  केडीबी रोड पर अवैध होर्डिंग उतारती नप की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें