फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस नाके से 50 कदम दूर गोलियां चलाकर भागे आरोपी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीसीटीवी में कैद हुए फायरिंग करने वाले नकाबपोश बदमाश। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से पुलिस को फ्री हैंड निर्देश मिलने के बावजूद सीएम सिटी में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तीन दिनों में गोलीबारी की ही चार वारदातें हो चुकी हैं। बदमाश सरेआम आइलेट्स सेंटर और शराब कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को सबसे व्यस्त नए बस अड्डे के सामने दिन-दहाड़े बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन

वारदात से महज 50 कदम दूर पुलिस नाका है और आधा किलोमीटर दूरी पर जिला व पुलिस मुख्यालय स्थित हैं। दिनभर चालान काटने तक सिमटी पुलिस के सामने से ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग गए। बाद में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने व बदमाशों को जल्द काबू कर लेने के दावों तक सिमटी रही। लगातार हो रही वारदातों के चलते पुलिस व कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
शुक्रवार को आईलेट्स सेंटर पर गोलीबारी की घटना के समय सेंटर में 150 से ज्यादा बच्चे व स्टाफ सदस्य मौजूद थे। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ। घटनास्थल से महज 100 से 500 मीटर के दायरे में तीन पुलिस नाके लगे हैं जिसमें बस अड्डे की चेक पोस्ट भी शामिल है।
विज्ञापन

पिछले तीन माह में 15 से ज्यादा आपराधिक वारदातें : जिले में पिछले तीन माह में 15 से अधिक आपराधिक वारदातें हो चुकी हैं। इनमें से अधिकतर में नाकेबंदी के दौरान बदमाशों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। वारदातों के ठीक बाद लगाई गई नाकेबंदी से भी बदमाशों का अता-पता ही नहीं चला। इन वारदातों में सैकड़ों सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस सारे अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस ज्यादातर समय ट्रैफिक चालान काटने में व्यस्त रहती है जबकि अपराध रोकने के लिए कोई सक्रिय पैट्रोलिंग नहीं होती। एक व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पुलिस के नाके सजावट मात्र हैं। बदमाश रणनीति के तहत आते हैं और फायरिंग करने के बाद आराम से भाग जाते हैं।
पिछले तीन दिनों में शहर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। रविवार को पुलिस ने आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ में घायल कर काबू किया था। उन बदमाशों से भी पूछताछ में पता नहीं चल पाया कि ये कहां पर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। उससे पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की गाड़ी चलाने वाले पुलिसकर्मी के बेटे को कुछ बदमाश अनाज मंड़ी में गोली मारकर जख्मी कर दिया था।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल का कहना है कि सभी वारदातों पर वह खुद संज्ञान ले रहे हैं और आरोपियों की धर-पकड़ में टीमें लगी हुई है। इस मामले में भी सीआईए की दो टीमें व एसटीएफ व पुलिस की दो टीमें जांच में जुटी हैं। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें