फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: करनाल पुलिस को सौंपे मुठभेड़ में काबू बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए 2 की टीम ने मुठभेड़ में घायल व उसके साथी को उपचार के बाद शुक्रवार को करनाल पुलिस को सौंप दिया है। दोनों बदमाशों पर करनाल में एक शराब ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप है। टीम ने सूचना पर नाकेबंदी कर रुकने को कहा था लेकिन बदमाशों ने टीम पर गोली बरसानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के घायल हाेने के बाद में दूसरे ने हथियार डाल दिए थे जिसके बाद टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। बदमाश की पहचान जिला करनाल के रंबा गांव रवि उर्फ निंजा (25) के रूप में हुई है तो दूसरे की पहचान कंवारखेड़ी गांव के शंटी के रूप में है।
विज्ञापन

सीआईए-2 के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि करनाल में शराब के ठेके पर फायरिंग की घटना में शामिल दो बदमाश तिगरी-जांबा रोड पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार चेहरे ढक हुए घूम रहे हैं।
सूचना के आधार पर टीम ने उनका पीछा शुरू किया। बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई। इसके बाद रवि ने पिस्तोल से पुलिस पर दो से तीन राउंड फायर कर दिए थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलीबारी में रवि की टांग में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया था। इसके बाद टीम ने दोनों को काबू किया था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों पर करनाल में कई मामले दर्ज हैं। इस आधार पर टीम ने दोनों आरोपियों को करनाल पुलिस को सौंप दिया है। अब मामले की आगे की जांच करनाल पुलिस ही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें