फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हेरोइन सप्लाई के आरोपी को भेजा जेल

Tue, 29 Jul 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने हेरोईन सप्लाई करने के आरोपी संदीप कुमार उर्फ टोनी वासी पालसंडा जट्टांन को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 जुलाई को पुलिस टीम गांव बरगट के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिलने पर टीम ने अनाज मंडी बाबैन के पास से बाबैन निवासी अवतार सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 8.71 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से पूछताछ के बाद उन्होंने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें