फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हथियार चोरी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हथियार चोरी करने व मारपीट करने के आरोप में पहले से हत्या व आर्म्स एक्ट में जेल में बंद न्यू मिर्जापुर काॅलोनी के रहने वाले महेश उर्फ काकू को थाना कृष्णा गेट पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के उपरांत एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

15 दिसंबर 2024 को थानेसर वासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया था कि उसका बेटा घर पर था। उसी समय चार-पांच युवक हाथों में हथियार लहराते हुए उनके घर में घुस आए और उसके बेटे के साथ मारपीट की व बंदूक से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर आरोपी युवक धमकी देकर मौके से भाग गए।
शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के बाद मामले में सुन्हेड़ी निवासी राेहताश व आकाश नगर के जसबीर को पहले ही काबू कर लिया था। आरोपी जसबीर से एक कट्टा व कारतूस बरामद किए, जिन्हें काकू चोरी करके लाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें