फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 17 लाख लेकर ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा व टिकट देने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा और टिकट थमाकर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिशुपाल निवासी जोगिया मोहल्ला घरौंडा जिला करनाल के कब्जे से एक लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

थाना झांसा में 28 मार्च को दर्ज शिकायत में नक्कल सिंह निवासी अजराना कलां ने बताया कि उसका भतीजा अमन ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसके लिए आरोपी शिशुपाल ने उनकी मुलाकात अपने साथी अजय सनी उर्फ सुलखन मसीह और उसकी पत्नी नीरज सैनी उर्फ नीरू से कराई थी। आरोपियों ने सही सलामत उसके भतीजे को 17 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था उनकी बातों में आकर उसने 13 लाख रुपये आरटीजीएस, 50 हजार रुपये गूगल-पे और साढ़े तीन लाख रुपये नकद दिए थे। कुछ दिनों के पश्चात आरोपियों ने उसके भतीजे का ऑस्ट्रेलिया का वीजा और टिकट भेज दी, जिसकी जांच कराई तो वीजा और टिकट फर्जी पाए गए थे। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने करते हुए आरोपी शिशुपाल को गिरफ्तार कर एक लाख रुपये बरामद किए। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें