फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा अनाज मंडी में धन्यवाद रैली कल

विज्ञापन
पिहोवा। जनसभा को संबो​धित करते भाजपा नेता जयभगवान शर्मा। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। पिहोवा की अनाज मंडी में 23 दिसंबर को धन्यवाद रैली के आयोजन को लेकर सरस्वती चौक पर जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेता जय भगवान शर्मा (डीडी) ने लोगों को आमंत्रण दिया। जयभगवान शर्मा ने कहा कि रैली के दौरान सीएम पिहोवा हलका के लोगों को करीब 24 करोड़ रुपए की तीन परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इस बजट से दो परियोजनाओं का उद्घाटन और एक परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भाजपा की जनहितकारी नीतियों के चलते प्रदेश व केंद्र में तीसरी बार सरकार बनी है। सीएम सैनी ने आमजन के लिए मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे हर समय के लिए खोल दिए हैं। किसी भी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन से विकास की गति चौगुनी हो जाती है। चुनाव में दिए जनसमर्थन के लिए आभार प्रकट करने आ रहे हैं। इस प्यार व जनसमर्थन के लिए वे और उनकी पार्टी सदैव आभारी रहेंगे। जयभगवान शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी 23 दिसंबर को सरस्वती हैरिटेज डिविजन नंबर दो कुरुक्षेत्र द्वारा 1.28 करोड़ रुपए की लागत से प्रांची सरस्वती के ऊपर निर्मित पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे अन्य कार्यों की भी आधाशिला रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें