फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खो-खो में थानेसर टीम प्रथम

Sun, 22 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में माय भारत कुरुक्षेत्र की ओर से अमीन युवा खेल क्लब के सहयोग से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान खो-खो, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र ईशाकपुर, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में मास्टर जारा सिंह, सुनील कालड़ा, विजय चौहान, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, वैदिक चौहान, कुशम सैनी, नेहा सैनी और सुभाष चौहान मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं बल्कि युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।

प्रतियोगिता के परिणामों में खो-खो में थानेसर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि संधौली दूसरे स्थान पर रही। 200-400 मीटर दौड़ में मोनिका ने पहला, तानिया ने दूसरा और माफी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में अविनाश प्रथम, कुशल द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहे, जबकि 400 मीटर में गुरवांश ने पहला स्थान प्राप्त किया, कुशल दूसरे और नितिन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


लॉन्ग जंप पुरुष वर्ग में अविनाश ने प्रथम, नरेंद्र ने द्वितीय और गुरप्रीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में मोनिका ने पहला, तानिया ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें