फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह छाया कोहरा फिर निकली धूप

Sun, 22 Mar 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह के समय छाया कोहरा, दृश्यता रही 20 मीटर। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह करीब आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे कई क्षेत्रों में दृश्यता 20 से 25 मीटर तक रही और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद जैसे ही धूप निकली, मौसम साफ हो गया और तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश और बादलों की वजह से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। मौसम की मार से किसान चिंतित थे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि आने वाले एक-दो दिनों में धूप बनी रहने की संभावना है जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सुबह के समय छाया कोहरा, दृश्यता रही 20 मीटर। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें