फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविर में 10 को मिला समस्याओं का हल, बाकी भरोसा लेकर लौटे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपने चाचा के साथ समाधान ​शिविर में पहुंचे छोटू राम चर्चा करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भटक रहे हैं। अधिकारी उन्हें पेंशन, राशन कार्ड और बिजली के पोल जैसे कार्यों के लिए चक्कर लगवा रहे हैं। समाधान शिविरों में भी कई फरियादियों को पूरी राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


वीरवार को जिला सचिवालय पहुंचे अनेक फरियादी सिर्फ भरोसे के साथ लौटे। हालांकि, अतिरिक्त जिला उपायुक्त विवेक आर्य की अध्यक्षता में लगे समाधान शिविर में करीब 10 से अधिक लोगों की समस्याओं का निपटारा हुआ। इसके अलावा, 16 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास जल्द समाधान के लिए भेजा गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में निपटान सुनिश्चित करने को कहा। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जानी चाहिए ताकि वह शिकायत दोबारा न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें खारिज की श्रेणी में डालने के निर्देश दिए गए। फरियादियों की संख्या कम नहीं हो रही है और अधिकारी उम्मीद के अनुसार समाधान नहीं कर रहे हैं।


पेंशन के लिए भटकती बलबीरो

शहर वासी बलबीरो सात माह से विधवा पेंशन शुरू करवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं। उनके बेटे की हत्या हो चुकी है और पति की मौत भी सात माह पहले हुई थी। पुलिस उनके बेटे के हत्यारों का पता नहीं लगा पाई। बलबीरो समाधान शिविर में भी दो बार आ चुकी हैं। उन्हें आज फिर सिर्फ भरोसा ही मिला है।
विज्ञापन



बिजली पोल के लिए परेशान छोटू राम
गांव बहादुरपुरा के छोटू राम बिजली कनेक्शन के लिए एक पोल लगवाना चाहते हैं। उन्होंने बेहद मुश्किल से एक प्लॉट खरीदा है, जिसके लिए उन्हें खंभे की जरूरत है। 2300 रुपये के खंभे के लिए उन्हें 22 हजार रुपये का अनुमान बनाकर दे दिया गया। संबंधित अधिकारियों ने उनकी फाइल बार-बार फीस भरने के बावजूद चार बार खारिज कर दी है। छोटू राम शारीरिक रूप से परेशान होने के बावजूद अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुके हैं।

कुरुक्षेत्र। अपने चाचा के साथ समाधान शिविर में पहुंचे छोटू राम चर्चा करते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। अपने चाचा के साथ समाधान शिविर में पहुंचे छोटू राम चर्चा करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें