फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो सुविधा से गांव की साफ सफाई में मिलेगी काफी मदद : रीना शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। ग्राम पंचायत जलबेहडा ने गांव के कूड़े कर्कट को घर-घर से उठाने के लिए टेंपो सुविधा चलाई गई। ग्राम सरपंच रीना शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत ने एक नया टेंपो खरीद की ग्राम की सफाई सुविधा में लगाया है। यह टेंपो गांव की प्रत्येक गली व घर जाकर कूड़ा कर्कट इक्ट्टा करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी ग्रामवासियों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि अपना कूड़ा कर्कट इधर-उधर न फेंककर एक जगह इक्ट्टा कर कूड़ेदान में रखें ताकि टेंपो में डालकर उसे गांव से दूर ले जाया जा सके।
सरपंच के पति राजेश शर्मा ने रिबन काट कर टेंपो सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गांव की सफाई व्यवस्था में ग्राम पंचायत की यह पहल काफी मददगार साबित होगी। इस अवसर पर कृष्ण चंद शर्मा, पंचायत सदस्य सुशील शर्मा, अमित राणा, विकास राणा, मोहिंदर राणा, पन्ना पाल, रिंकू सिंह, महिपाल, राजकुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें