कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को सम्मानित करने शिक्षक। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान की ओर से जिला स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पांच खंडों में ब्लॉक स्तर पर प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शनी किया। इसमें चार विभिन्न श्रेणियां तीसरी से पांचवीं, छठी से आठवीं, नौवीं से 10वीं और कक्षा 11वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रत्येक ब्लॉक से प्रत्येक श्रेणी की शीर्ष दो टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं, जिसमें 19 टीमों ने हिस्सा लिया।
कक्षा 11वीं और 12वीं श्रेणी में पीएम श्री मंगोली जट्टान विद्यालय की अक्षय और झेनशी ने पहला स्थान प्राप्त किया और नौवीं व 10वीं की श्रेणी में जीएमएसएसएस बाबैन का दक्ष गर्ग अव्वल रहा। छठी से आठवीं कक्षा श्रेणी में पीएम श्री धूलगढ़ गुलदेहरा के पलक और अमनदीप कौर की टीम पले स्थान पर रही। जबकि तीसरी और पांचवीं श्रेणी में जीपीएस जलाउद्दीन माजरा के ऋषभ और याशिका अव्वल रहे।
संस्थान प्रधानाचार्य रोहतास वर्मा ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया तथा प्रतिभागियों को इस तरह की बौद्धिक प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर्णा, वरिष्ठ प्रवक्ता जसविंदर सिंह, डीएमएस विजय कौशिक, डॉ. सुषमा सैनी, डॉ. रघुबीर तगेजा, इंजी. विक्रम, महेश कुमार, रजनी शर्मा, योगेश कुमार, अनिल कुमार, रमेश कुमार, अनिल अत्री, निशाम और पूनम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।