फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तापमान 36 डिग्री पहुंचा, गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी के साथ-साथ उमस भी लोगों को बेहाल करने लगी है। जिले का अधिकतम तापमान मंगलवार को केवल 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं किसानों ने बारिश होन पर खुशी जताई है। उनका कहना कि बारिश से फसलों को फायदा होगा
खाली जगहों व खेतों में अभी तक जलभराव है। गर्मी व बढ़ते तापमान से पानी वाष्पीकरण होकर हवा में मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को एक बार फिर से बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। रविवार व सोमवार को बादल छाने से राहत मिलेगी। इस सप्ताह में जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहेगा। नौतपा होने की वजह से कम तापमान में भी लोगों को गर्मी सताएगी। राहत की बात यह रहेगी कि लोगों को लू के थपेड़ाें का सामना नहीं करना पड़ेगा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसक्रीम, गन्ने का रस, नींबू की शिकंजवी, फलों के जूस के अलावा बाजार में तरबूज व खरबूजा की मांग बढ़ है। गर्मी की वजह से दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हो रही है,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें