कुरुक्षेत्र। विकसित कृषि संकल्प अभियान का आगाज धर्मनगरी से किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार से करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि कृषि बागवानी, पशु पालन एवं मत्सय विभाग हरियाणा की तरफ से 29 मई को विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेशव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे।