फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव, पास में मिली स्कूल की वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। ढोला माजरा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव बरामद हुआ है, जिसकी देर रात तक पहचान नहीं हो पाई। शव ट्रेन से कटकर कई टुकड़ों में बंट गया, जिन्हें जीआरपी टीम ने एकत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस पहुंचाया।
विज्ञापन

रेलवे के जांच अधिकारी अंजू बाला ने बताया कि शव के पास स्कूल की वर्दी भी पड़ी थी, जिसमें सफेद शर्ट व नीली पेंट थी। जबकि शव पर केवल अंडरवियर ही मिला। शव के समीप स्कूटी की चाबी भी मिली जबकि स्कूटी बरामद नहीं हुई। वर्दी को देख यह लग रहा है कि यह शव किसी छात्र का है। फिलहाल शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बुरी तरह से कट जाने के चलते पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें