फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: असंध, फरीदाबाद, भोंडसी और पंचकूला की टीमों ने जीते मुकाबले, छह वर्गों के फाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की मेजबानी में पुलिस लाइन मैदान में चल रही डीएवी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शनिवार को विभिन्न स्कूलों के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़के और लड़कियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। दिनभर चले मुकाबलों में कई टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


मुकाबलों में डीएवी रोहतक को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल असंध ने हराया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फरीदाबाद ने डीएवी समालखा को मात दी। वहीं डीएवी सीवन के खिलाफ पुलिस डीएवी स्कूल भोंडसी की टीम विजेता रही। डीएवी एमएलएस नारनौल और डीएवी पुलिस पंचकूला के बीच हुए मुकाबले में पंचकूला की टीम ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के लड़के और लड़कियों के वर्ग में मुकाबले कराए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार इन छह वर्गों में दो-दो टीमें फाइनल में पहुंच चुकी हैं। अब रविवार को सभी छह वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता का पुलिस लाइंस ग्राउंड, सेक्टर-5 के सामने किया जा रहा है। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए पुलिस लाइन में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण भी पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें