फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने अब हर वार्ड में पहुंचेगी टीम, पौने दो करोड़ की राशि अटकी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाते शहरवासी। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्षों से अटके प्रॉपर्टी टैक्स वसूल करने के लिए नगर परिषद अगले सप्ताह से वार्ड अनुसार दस्तक देगा। साथ ही विशेष शिविर लगाकर मौके पर ही टैक्स का भुगतान कराया जाएगा। परिषद का करीब पौने दो करोड़ टैक्स के रूप में अटका हुआ है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से 2 फरवरी से लेकर गत दिवस तक 40 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी के बिल घर-घर जाकर बांटे जा चुके हैं। इस दौरान 35 लाख से ज्यादा टैक्स भी जमा किया जा चुका है। निजी ही नहीं सरकारी विभाग भी अब टैक्स जमा करवाने लगे हैं। शहर में करीब 86 हजार प्रॉपर्टी है जिनमें से करीब 50 हजार प्रॉपर्टी का टैक्स वसूल किया जाना है।
करीब चार करोड़ टैक्स कई वर्षों से अटका हुआ था। जहां कई सरकारी विभागों ने भी टैक्स जमा कराया है और वहीं निजी प्रॉपर्टी का टैक्स भी जमा कराने में लोग रूचि दिखाने लगे हैं। अधिकारियों के अनुसार अटका हुआ टैक्स भी जरूर जमा हो जाएगा।
विज्ञापन

परिषद ने पेट्रोल पंपों को थमाए नोटिस : नगर प्रशासन की हद में करीब 15 पेट्रोल पंप हैं जिनमें से आधे डिफाल्टर श्रेणी में आए हुए हैं। इनसे करीब 12 लाख रुपये प्राॅपर्टी टैक्स वसूल किया जाना है। परिषद ने अब इन पंप संचालकों को भी नोटिस थमा दिए हैं जिससे पंप संचालकों में हलचल दिखाई देने लगी है।

कुरुक्षेत्र। प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाते शहरवासी। संवाद 

कुरुक्षेत्र। प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाते शहरवासी। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें