फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों की टीम पहुंची, सरस्वती नदी के कार्यों का लिया जायजा

Thu, 01 Feb 2024 11:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र से होकर सरस्वती बहती रही है और सरस्वती बोर्ड मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में काम कर रहा है। प्रोजेक्ट पर किए जा रहे कार्यों के चलते जल्द ही सरस्वती का स्वच्छ जल मिलेगा।
विज्ञापन
अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित अधिकारियों की टीम सरस्वती नदी प्रोजेक्ट पर चल रहे कार्य को देखने के लिए कुरुक्षेत्र व आदिबद्री पहुंची, जो यहां किए जा रहे कार्याें को लेकर सराहना करती दिखाई दी। केंद्रीय टीम का नेतृत्व अनिल साठे व अमेय कुमार ने किया। उन्होंने गांधी नगर घाट का शुभारंभ भी किया। टीम ने पूरे प्रोजेक्ट को देखा तो वहीं कहा कि बोर्ड की ओर से सही दिशा में कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरस्वती ज्ञान की देवी है। कुरुक्षेत्र से होकर सरस्वती बहती रही है और सरस्वती बोर्ड मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में काम कर रहा है। प्रोजेक्ट पर किए जा रहे कार्यों के चलते जल्द ही सरस्वती का स्वच्छ जल मिलेगा। इस दौरान बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने टीम को प्रोजेक्ट के बारे में बारीकी से जानकारी दी तो वहीं अगली योजना पर भी विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया कि सरस्वती रिवर फ्रंट भी बनाए जा रहे हैं, जिससे यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान सरस्वती बोर्ड के सदस्य अमित रोहिला नरेंद्र जांगड़ा प्रदीप कुंद्रा ईश्वर कोशिक मास्टर्स सत्पर्कश सरदार राघवेंद्र सिंह रामधारी शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें