इस्माईलाबाद। अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सीबीएसई की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन हैप्पी क्लासरूम विषय पर चर्चा की गई।
रिसोर्स पर्सन पूजा शर्मा ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र और संदीप कुमार नीलम यूनिवर्सिटी से रहे। विभिन्न स्कूलों के सभी अध्यापकों को अपने कक्षा कक्ष को खुशहाल बनाने के लिए नए-नए तरीके व नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।
दूसरे दिन रिसोर्स पर्सन (मुख्य वक्ता) एसआर दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला की प्रधानाचार्य इशू शर्मा और हिंदी मिलेनियम स्कूल चीका पीजीटी श्वेता गुप्ता रही। मुख्य उद्देश्य मूल्य आधारित शिक्षा और शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों और तकनीकों से अवगत कराना रहा। कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि सीबीएसई की ओर से आयोजित इन कार्यशालाओं से सभी अध्यापकों को अपने शिक्षण को उत्कृष्ट बनाने का एक अच्छा अवसर है।