फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तिरंगा यात्रा से दिया सेना के प्रति सम्मान का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलबेहड़ा में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों ने रैली में हिस्सा लेकर गांव में हर घर तिरंगा का संदेश दिया। विद्यालय की प्राचार्य सुनीता खुराना ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है। हमारी सेनाएं लगातार देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हैं और देश की सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभा रही हैं। इस मौके पर नवीन धीमान, गुलाब सिंह, ईश्वर चंद, रितु, पिंकी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें