इस्माईलाबाद। झांसा स्थित एमएस विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षकों के लिए योग आधारित कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान डॉ. मनीश कुकरेजा ने सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु भजन पर बांसुरी वादन कर सभी को आत्मविभोर किया। कार्यशाला में अंग्रेजी के वर्ण एबीसी के माध्यम से 26 यौगिक शब्दों का सैद्धांतिक एवं क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया गया। टीम सदस्य भीम सिंह, कर्मवीर सिंह, कुलविंदर ने भी सहयोग दिया। मुख्य आकर्षण गांव बारना के दो बालक सरस और गुरलीन द्वारा कलात्मक योगासन का प्रदर्शन रहा।
प्राचार्या राधिका ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कार्यशालाओं होती रहेंगी। प्रतिभागियों में आशीष आनंद, रिद्धिका गोयल, हाकिम सिंह, बिकी राम सैनी, जीत खुराना, सुनील, चाहत गाबा, रितिका सांगवान, सरूचि नारंग, यशिका बठला, नीतिका, करमजीत कौर, टीना मनचंदा, रीतू बाला, टीशा, प्रीतम कौर, रीतू, पूनम वर्मा, ऋचा सिडाना, पारुल गाबा, शैली शर्मा, ज्योति, स्मृति, शिवानी, एकता, प्रियंका, अनिष्का, महावीर सिंह, ज्योति, रजनी और सृष्टा शर्मा शामिल हुए।