फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मिड डे मील में लापरवाही पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुरुक्षेत्र इकाई ने मिड डे मील आपूर्ति में लापरवाही पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। थानेसर, लाडवा और पिहोवा खंडों में इस्कॉन संस्था की और से लगातार 24वें दिन शुक्रवार को एक ही प्रकार की चावल आधारित रेसिपी परोसी जा रही है, जो सरकार की ओर से तय साप्ताहिक मीनू के खिलाफ है।
विज्ञापन


संघ ने इस स्थिति को पोषण योजना की मूल भावना के खिलाफ बताया और कहा कि यह बच्चों के स्वास्थ्य के साथ बड़ा अन्याय है। महासचिव संदीप चौहान ने बताया कि इस समस्या को पहले भी विभाग और इस्कॉन प्रतिनिधियों के सामने कई बार उठाया गया, लेकिन केवल आश्वासन मिले, कोई सुधार नहीं हुआ।


बॉक्स
कुछ खंडों में मीनू का पालन, बाकी में अनदेखी

उन्होंने बताया कि शाहबाद और बाबैन खंडों में मिड डे मील का निर्माण स्कूल स्तर पर होता है और वहां मीनू का पालन ठीक से हो रहा है। लेकिन इस्कॉन की ओर से संचालित खंडों में लगातार एक जैसी थाली दी जा रही है, जिससे बच्चे भी ऊब चुके हैं और पोषण की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है। हालांकि शाहाबाद और बाबैन में भी आटा की आपूर्ति में कमी देखने काे मिलती है।
विज्ञापन

बॉक्स

गेहूं की सप्लाई की मांग
महासचिव चौहान ने मांग की है कि शाहबाद और बाबैन में आटे की बजाय सीधे गेहूं की आपूर्ति की जाए, ताकि बरसाती मौसम में खराब हो रहे आटे की समस्या से बचा जा सके और बच्चों को स्वच्छ भोजन मिल सके। यदि शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


संघ की प्रमुख मांगें
-मिड डे मील वितरण की निष्पक्ष जांच हो।
-सभी खंडों में साप्ताहिक मीनू का पालन अनिवार्य किया जाए।
-दोषी आपूर्तिकर्ता और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।
-शाहाबाद व बाबैन खंडों में गेहूं की सीधी सप्लाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें