कुरुक्षेत्र। आज और कल सामान्य रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। दो दिन रोडवेज विभाग का पूरा ध्यान परीक्षार्थियों को सेंटर तक पहुंचाने व लेकर आने पर रहेगा। इसके लिए सरकार परीक्षार्थियों को निशुल्क यात्रा कराएगी। विभाग लोकल व लंबे रूटों से 85 प्रतिशत बसों को बंद कर दिया है। उक्त बसों को बंद करने के बाद ही परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था बन पाएगी। रोडवेज ने 585 बसों को रूटों पर उतारा है।
प्रथम शिफ्ट के लिए सुबह चार बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए नौ बजे हर ब्लॉक से बसें चलेंगी। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 26 व 27 जुलाई को दोनों सत्रों में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रुप सी के लिए रोडवेज प्रशासन की तरफ से कुरुक्षेत्र के दस ब्लॉक के बस स्टैंड से बस सेवाएं चलाने की व्यवस्था की है।
बॉक्स
आज पहली शिफ्ट के 1948 परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी बसें
स्थान परीक्षार्थी बसें
लाडवा 455 15
शाहबाद 870 18
बाबैन 463 8
मथाना 163 3
पिपली 263 5
थानेसर 357 7
पिहोवा 869 27
इस्माइलाबाद 197 4
झांसा 330 5
-
आज दूसरी शिफ्ट के लिए चलेंगी ये बसें
स्थान परीक्षार्थी बसे
कुरुक्षेत्र 2028 56
लाडवा 464 15
शाहबाद 671 18
बाबैन 459 8
मथाना 247 3
पिपली 306 5
थानेसर 353 7
पिहोवा 878 27
इस्माइलाबाद 170 7
झांसा 294 5
बॉक्स
27 जुलाई को प्रथम शिफ्ट के लिए ये चलेंगी बसें
स्थान परीक्षार्थी बसे
कुरुक्षेत्र 1849 56
लाडवा 462 15
शाहबाद 718 18
बाबैन 447 8
मथाना 178 3
पिपली 287 5
थानेसर 474 7
पिहोवा 819 27
इस्माइलाबाद 218 4
27 जुलाई को दूसरी शिफ्ट के लिए ये चलेंगी बसे
स्थान परीक्षार्थी बसे
कुरुक्षेत्र 1718 56
लाडवा 448 10
शाहबाद 730 18
बाबैन 443 8
मथाना 251 3
पिपली 284 5
थानेसर 563 7
पिहोवा 846 27
इस्माइलाबाद 214 4
झांसा 294 5
बॉक्स
इधर 400 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के दौरान जिला पुलिस के 400 जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा जिला संभालेंगे। इसके लिए वीरवार को जिला पुलिस मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की और जिले में बनाए गए 41 परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े व केंद्रों की सुरक्षा के बीच परीक्षा को सपंन्न करवाने के लिए रणनीति बनाकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।
बॉक्स 28
एक दिन पहले ही मनाएंगे तीज पर्व : सिमरन
सीईटी अभ्यर्थी सिमरन ने बताया कि उनकी परीक्षा चंडीगढ़ में शाम के सत्र की है और वह 10 बजे घर से निकलेंगी। बहन और भाई की भी परीक्षा है। ऐसे में परिवार के सदस्यों ने एक दिन पहले ही तीज पर्व मनाने का निर्णय लिया है।