फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नई पेंशन योजना के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की नई पेंशन योजना को लेकर अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें इस योजना का विरोध करने का निर्णय लिया गया। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजपाल कालड़ा ने बताया कि अध्यापकों ने काली पट्टी पहनकर नई पेंशन योजना का कड़ा विरोध किया तथा काला दिवस मनाया। सरकार को अध्यापकों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हमें तेज आंदोलन की राह को पकड़ना होगा।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अध्यापकों ने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन योजना हमारा कानूनी अधिकार है और हम इसे हासिल करने के लिए संघर्ष करेंगे। इस मौके पर नरेश कुमार, अनिल कुमार, प्रियंका शर्मा, मनोज कुमार तुर्क, संजीव कुमार, प्रियंका शर्मा, आराधना गोयल, साक्षी, संतोष, रंजना डीपी, अनुराधा वर्मा, सुनीता कुमारी, रेनू बाला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें