फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स क्लब को पहली बार मिली महिला प्रधान

Tue, 18 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
टीचर्स क्लब की चौधर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय टीचर्स क्लब की चौधर का ताज पहली बार महिला शिक्षिका के सिर सजा है। सोमवार को हुए चुनाव में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट विभाग की डॉ. निर्मला चौधरी ने प्रधान पद पर जीत हासिल की है। उन्हें 184 वोट मिले और अपने प्रतिद्वंद्वी जूलोजी विभाग के डॉक्टर दीपक राय बबर को 52 वोटों से हराया।
विज्ञापन


दीपक राय को 132 वोट मिले। तीसरे स्थान पर 26 वोट के साथ कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉक्टर चंद्रकांत रहे। बताया जा रहा है कि इस चुनाव से पहले कभी क्लब की प्रधान महिला नहीं बन पाई थी। चुनाव अधिकारी प्रेम खेडा ने बताया कि प्रधान पद के चुनाव के लिए उक्त तीन उम्मीदवार मैदान में थे। डॉक्टर निर्मला चौधरी 184 वोटों के साथ विजयी रही। उन्होंने बताया कि कुल 398 वोट में 355 वोट पोल हुए। जबकि 13 वोट रद्द हुए। डॉक्टर निर्मला चौधरी की जीत पर उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया तो उन्हें देर रात तक बधाई देने का सिलसिला भी जारी रहा।

उन्होंने जीत के बाद कहा कि शिक्षक क्लब का पूर्ण सुधार उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि क्लब सुबह से लेकर शाम तक पूरा दिन खोला जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक क्लब की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्लब में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। निर्मला चौधरी ने जीत का श्रेय शिक्षकों को दिया और उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रोफेसर श्याम कुमार, सुरेश कुमार, रजनीश शर्मा, मोहिंद्र चांद, सुदेश कुमार, सुषमा शर्मा, सुनीता सरोहा, फकीर चंद, महावीर नरवाल, डॉक्टर वनिता ढींगरा, निरुपमा भट्टी, कुसुमलता, रमेश केत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें