फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल न कटवा कर आने पर शिक्षक ने दसवीं कक्षा के बच्चे से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव संधौली के सरकारी स्कूल में एक टीचर ने स्कूल में बाल न कटवा कर आने पर दसवीं कक्षा के छात्र से मारपीट की। छात्र व उसके परिजनों ने टीचर पर उसके साथ गाली-गलौच व जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप भी लगाया है। छात्र के परिजनों ने सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाकर टीचर के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांगी की है।
विज्ञापन

गांव चुनिया फार्म के रहने वाले छात्र ने बताया कि वह गांव संधौली के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। वह कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान स्कूल के गणित टीचर ने उसे अपने पास बुला लिया और उसे बाल कटवाकर आने को कहा। उसने कहा कि सर मैं कल बाल कटवा लूंगा, लेकिन इतना सुनते ही टीचर भड़क गया और उससे मारपीट करने लगा। छात्र ने आरोप लगाया कि उक्त टीचर पहले भी कई बार उसके साथ गाली-गलौच कर चुका है और जातिसूचक शब्द कहकर उसे बुलाता है। छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि उसका बेटा पहले भी कई बार उक्त टीचर की शिकायत कर चुका है, लेकिन उसके बेटे की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिये वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। मारपीट से उसका बेटा काफी घबराया हुआ है और स्कूल जाने से मना कर रहा है। उसने मेडिकल करवाकर पुलिस को कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी है। एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को बच्चे के साथ टीचर द्वारा मारपीट करने व गाली गलौच की शिकायत मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आरोपी टीचर अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें