फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्रों को कम समय में गणित के सवाल हल करने की शॉर्ट ट्रिक सिखाई

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं। स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्यालय में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेष रूप से यूपीएससी की तैयारी से जुड़ी जानकारी देना और गणित विषय की आसान शॉर्ट ट्रिक सिखाना रहा।
विज्ञापन


मानवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, समाचार-पत्र पढ़ने की आदत और आत्मविश्वास बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी।

अर्जुन राणा ने विद्यार्थियों को गणित के प्रश्न कम समय में हल करने की कई उपयोगी शॉर्ट ट्रिक सिखाई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रत्येक कक्षा की एनसीईआरटी पुस्तकों का गहन अध्ययन करने, प्रतिदिन कम से कम चार घंटे एकाग्र होकर पढ़ाई करने और दैनिक अध्ययन की योजना डायरी में लिखने की सलाह दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। इस दौरान विद्यालय प्राचार्या ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करते हैं।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं। स्वयं- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें