फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दौड़ प्रतियोगिता में छाई तान्या और तमन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में छाई तान्या और तमन्ना
विज्ञापन

- राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में छठी दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक दलबीर सिंह काला ने किया।

डॉ. राजबीर ने बताया कि पहले दिन विभिन्न ट्रैक इवेंट आयोजित किए गए। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीकॉम की तान्या ने पहला स्थान हासिल किया तथा बीए की तमन्ना दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीए की तमन्ना पहले स्थान पर और बीकॉम की तान्या दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की रेडक्रॉस सोसाइटी की छात्राओं ने मुख्य अतिथि व प्राचार्य को बैज लगाकर सम्मान दिया। इसके पश्चात खिलाड़ियों द्वारा मार्चपास्ट किया व खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ ली। मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक दलबीर काला ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए खेल व व्यायाम बहुत जरूरी है। इससे हमारे जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि होती है। अगर देश के नागरिक स्वस्थ होंगे तो देश हर क्षेत्र में तरक्की करेगा। आप खेल के माध्यम से अपना कॅरिअर उत्कृष्ट बना सकते हैं। इस मौके पर डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रूपा गुप्ता, डॉ. पूनम बागी, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. जितेंद्र, डॉ. सतीश गर्ग, डॉ. कोमल, डॉ. नरेश नैन, प्रो. मोनिका व प्रो. विनय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें