फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में तनु प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ समिति के अंतर्गत इंटर कॉलेज ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में नारी हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य जगहों से करीब 256 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।
प्राचार्य डॉ. योगेश्वर जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में जयराम कन्या महाविद्यालय कैथल की छात्रा तनु प्रथम, एमएम (पीजी) महाविद्यालय फतेहाबाद की छात्रा नीतू द्वितीय, भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र से यशदीप कुमार तृतीय ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा भगवान परशुराम कॉलेज के छात्र अंकित व आईबी कॉलेज पानीपत की छात्रा रीना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में नारी सशक्तिकरण, नारी अधिकार, बदलते परिवेश में नारी का स्थान व नारी सशक्तिकरण में पुरुष की भूमिका विषयों को महत्वपूर्ण स्थान दिया। इस मौके पर प्रो. शक्ति भारद्वाज, डॉ. भारती, प्रो. नीरज शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, मालविका शर्मा, प्रो. शोभा शर्मा, प्रो. रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें