फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दिए कॅरिअर बनाने के टिप्स

विज्ञापन
द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज की तरफ से ऑनलाइन वेबिनार को संबोधित मुख्य वक्ता संदीप शर्मा। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया है। मुख्य वक्ता संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को डिग्री के बाद सरकारी क्षेत्र में नौकरी के विभिन्न अवसरों की जानकारी और सही दिशा में तैयारी करने के लिए विशेष टिप्स दिए।
प्राचार्य डॉ. अरुण पुनियानी ने कहा कि छात्रों के लिए परामर्श बहुत जरूरी है, इससे विद्यार्थियों को सही दिशा और सही कॅरिअर चुनने में मदद मिलती है। विद्यार्थियों के सही विकास में कॅरिअर परामर्श अहम भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों के मन में कॅरिअर को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं अगर कोई सही गाइड करने वाला मिल जाए तो उनको सही विकल्प चुनने में बहुत आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संदीप शर्मा ने छात्र छात्राओं को सरकारी नौकरी और निजी सेक्टर में विभिन्न कॅरिअर विकल्पों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित के कठिन सवालों को आसानी से सुलझाने के बहुत रोचक टिप्स दिए। अंत में उन्होंने एक संवादात्मक सत्र भी रखा, जिसमें छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के जवाब दिए गए। कॉलेज प्रधान सोम सचदेवा ने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को अपने भविष्य के संबंध में उचित निर्णय लेने के लिए इस तरह के वेबिनार आयोजित कराए जाते हैं। इस अवसर पर शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें