कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में कराई प्रतियोगिताओं के विजेता रहे विद्यार्थी।
कुरुक्षेत्र। जल शक्ति अभियान के तहत द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन और दीवार लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अरुण पुनियानी ने कहा कि पानी की कमी दुनिया भर के देशों के लिए गंभीर समस्याओं में से एक है। हम सभी को जल के महत्व और भविष्य में जल की कमी से संबंधित समस्याओं को समझना चाहिए। हमें अपने जीवन में उपयोगी जल को बर्बाद और प्रदूषित नहीं करना चाहिए तथा लोगों के बीच जल सरंक्षण और बचाने को बढ़ावा देना चाहिए।
प्रतियोगिता में लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान तमन्ना (बीएससी सेकंड ईयर )द्वितीय स्थान काजल (बीएससी सेकंड ईयर) तृतीय स्थान हरप्रीत( बीसीए सेकंड ईयर )और सांत्वना पुरस्कार भावना (बीए सेकंड ईयर) ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राखी( बी ए सेकंड ईयर) द्वितीय स्थान रवि (बीकॉम सेकंड ईयर) तृतीय स्थान जीवांश (बीएससी थर्ड ईयर )और सांत्वना पुरस्कार अनसूर्य (बीए थर्ड ईयर) ने प्राप्त किया। दीवार लेखन में प्रथम स्थान निकेत (बीकॉम सेकंड ईयर) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन साइंस विभाग अध्यक्ष डॉ. मोनिका गोयल ने गिनी बब्बर, रजनी बंसल ,रिशु अरोड़ा और शिवानी के सहयोग से किया ।