फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक ने यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से केयू के खेल मैदान में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता रोहिंटन बारिया ट्रॉफी के चौथे दिन रविवार को एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट को शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों में दिन भर उत्साह बना रहा। केयू के खेल निदेशक एवं केयू खेल परिषद के सचिव डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि सार्वजनिक यूनिवर्सिटी सूरत ने 20 ओवर में 169 रन लेकर कोलन यूनिवर्सिटी झारखंड को हराया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एबीवी यूनिवर्सिटी बिलासपुर को मात दी। वहीं जलगांव की केबीसी यूनिवर्सिटी ने बारथल यूनिवर्सिटी तमिलनाडु को छह रन से हराया। डॉ. सोबती ने बताया कि 27 अप्रैल तक चलने वाली इस चैंपियनशिप को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता रोहिंटन बारिया ट्रॉफी में चारों जोन की कुल 16 टीमों को चार पूल में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें