फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर तुरंत करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए साथ ही थाना व चौकी प्रभारियों को अपनी इलाके में गश्त बढ़ाने के आदेश भी जारी किए। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जिले में नशा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। नशे के खिलाफ अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नशे दूर रखने के लिए खेलों से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। साथ ही यातायात के नियमों को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी चोरी, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस, एक्साइज एक्ट, छीनाझपटी व धोखाधड़ी की वारदात पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करें। कबूतरबाजी व साइबर धोखाधड़ी के मामले में गहनता से जांच कर आरोपियों गिरफ्तार करने के आदेश भी दिए। इस मौके सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा शाखा प्रभारी, शिकायत शाखा प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें