फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 मिनट में शपथ, 35 मिनट में कार्यक्रम समाप्त

Sat, 25 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
पार्षदों को शपथ दिलाते एसडीएम हवा सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे पार्षदों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। पार्षदों को शपथ एसडीएम हवा सिंह ने दिलवाई। मंच का संचालन लोक संपर्क विभाग के रमेश शर्मा ने किया। समारोह मात्र 35 मिनट में ही समाप्त हो गया। शपथ ग्रहण के लिए दोपहर तीन बजे का समय रखा गया था।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण कार्यक्रम मात्र 5-10 मिनट मे ही समाप्त हो गया। समारोह में सभी 19 पार्षदों ने भाग लिया, जिनमें ममता क्वातरा, अजय कुमार, टेकचंद शर्मा, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, ऊषा गाबा, सतविंद्र हांडा, गीता रत्ता, गुलशन क्वातरा, जसबीर सैनी, ललित भार्गव, बलदेव राज सेठी, बाला देवी, नीलम साहनी, मेवा देवी, बलदेव राज चावला, राजदीप कौर बाजवा, अंजली गुप्ता, ज्ञान देवी छाबड़ा व वीना कोहली शामिल हैं। शपथ कराने के बाद एसडीएम हवा सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई दी।

गर्मी से परेशान हुईं महिला पार्षद
शपथ ग्रहण समारोह के समय को लेकर महिला पार्षदों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। नीलम साहनी ने कहा कि वह पांचवीं बार शपथ ग्रहण करने आई हैं, लेकिन इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। भरी गर्मी में दोपहर तीन बजे का समय रखने का कोई भी औचित्य नजर नहीं आता और वह भी नपा कार्यालय के बरामदे में। जहां पर न तो पंखें लगे हुए हैं और गर्मी व उमस से बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि समारोह को किसी एसी हाल या हवादार कमरे में करना चाहिए था।
विज्ञापन


एक माह के भीतर होगा चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव
एसडीएम हवा सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण के एक माह के भीतर चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव करा दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार समर्थन व अनुमोदन करने वालों को प्रत्याशी के फार्म पर लिखकर देना होगा और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से चुनाव कराया जाएगा। वोटिंग पूरी होने के तत्काल बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

सादगी के साथ संपन्न हुआ नपा पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह बहुत ही सादगी के साथ संपन्न हुआ और इस समारोह के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने की भी जरूरत नहीं पड़ी व नपा कार्यालय के अंदर या बाहर एक भी पुलिस कर्मी तक नजर नहीं आया। पार्षदों के परिजनों व समर्थकों को भी समारोह स्थल तक पहुंचने दिया गया।

जबकि इससे पूर्व शपथ व चेयरमैन का चुनाव एक साथ होता था और उसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाते थे, यहां तक कि नपा कार्यालय तक पहुंचने वाली सभी सड़कों पर बेरीकेटिंग की जाती थी और पार्षदों व मीडिया कर्मियों के अलावा किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें