फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती से परेशान हुए सेक्टर वासी, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Sat, 25 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
एसपी ऑफिस में ज्ञापन देते सेक्टरवासी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सेक्टर तीन व चार वासियों ने शुक्रवार को पुलिस भर्ती के कारण सेक्टर वासियों को हो रही परेशानी को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। सेक्टर वासियों ने कहा कि पुलिस भर्ती के कारण सेक्टर वासियों का जीना मुश्किल हो गया है। भर्ती में हिस्सा लेने आए आवेदकों ने सेक्टर के पार्कों और घरों के सामने बनी ग्रीन बेल्ट को भी खराब कर दिया है।
विज्ञापन


पूर्व जिला परिषद चेयरमैन प्रवीण चौधरी, जगतार संधू, योगेश शर्मा, सुजान सैनी, नितिन सैनी, नफे सिंह, रणबीर सिंह, केके मेहरा, प्रेम सिंह, नंद किशोर और रामचंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार को पुलिस भर्ती के लिए रिहायशी क्षेत्र को नहीं चुनना चाहिए। सेक्टर वासियों ने कहा कि भर्ती के लिए सरकार को किसी बड़े मैदान को चुनना चाहिए।

ताकि किसी भी व्यक्ति को भर्ती से परेशानी न हो। प्रवीण चौधरी ने कहा कि भर्ती में आए आवेदकों के लिए चयन आयोग की ओर से व्यवस्था भी नहीं है। इतना ही नहीं आवेदक गर्मी के कारण अपनी कमीजों को उतारकर पार्कों में लेटे रहते हैं। इससे घरों में रहने वाली महिलाओं को भी घर के बाहर निकलने में परेशानी होती है। वहीं सेक्टर में भर्ती के कारण गंदगी भी पसर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें