फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भगवान कार्तिकेय के जन्म और जीवन का सुनाया प्रसंग

Wed, 26 Aug 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रावण मास में सेक्टर-13 स्थित श्री महेश्वर हनुमान मंदिर में प्रवचन हुए। कथावाचक अनिल शास्त्री ने भगवान कार्तिकेय के जन्म और जीवन प्रसंग की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि छह कृतिकाओं ने भगवान शिव के तेज को गर्भ में धारण किया था। शिव के अत्यधिक ताप से वे तेज को अधिक समय तक धारण नहीं कर सकीं। इसके बाद माता पार्वती ने छह अल्प-विकसित भ्रूणों को एक स्वरूप दिया। इससे भगवान कार्तिकेय का प्राकट्य हुआ। उन्हें छह मुख वाले देवता के रूप में भी जाना जाता है। भगवान कार्तिकेय ने देवासुर संग्राम में देवताओं का नेतृत्व किया। उन्होंने राक्षस तारकासुर का वध किया। दक्षिण भारत में उन्हें भगवान मुरुगन के नाम से विशेष श्रद्धा के साथ पूजा जाता है। इस अवसर पर चौधरी ओम प्रकाश बेनीवाल, माया देवी, पंडित दिनानाथ शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें