फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विश्वविद्यालय में हुआ स्वर्णप्राशन संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कौमारभृत्य विभाग की ओर से रविवार को विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में इस वर्ष का प्रथम मासिक स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों अभिभावकों ने भाग लिया और बच्चों को स्वर्णप्राशन की अमूल्य बूंदें पिलाईं।
विज्ञापन

शिशु रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. अमित कटारिया, प्रोफेसर वैद्य शंभू दयाल शर्मा और उनके साथ चिकित्सकीय दल में डॉ. अमन, डॉ. नीरजा, डॉ. विशाल, डॉ. पंकज, डॉ किरण, डॉ. महक, डॉ स्वांगी, डॉ. दीक्षा और इंटर्न्स रिया, रीतिका, कंचन, कुनिका और सहायक कर्मचारी प्रेमचंद, निधि, भूषण ने इस अभियान में भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली, स्मरण शक्ति, बुद्धि एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।
डॉ. अमित कटारिया ने बताया कि स्वर्णप्राशन न केवल एक परंपरा है बल्कि यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जो बच्चों की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती है। इसका नियमित सेवन बच्चों को स्वस्थ, तेजस्वी एवं बुद्धिमान बनाता है। प्रो. वैद्य शंभु दयाल शर्मा ने बताया कि आजकल की जीवनशैली और खानपान में गिरावट के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। स्वर्णप्राशन उन्हें न सिर्फ बीमारियों से बचाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें