कुरुक्षेत्र। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में जॉयफुल मैथेमेटिक्स पर दो दिवसीय सीबीएसई कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विभिन्न जिलों के 60 शिक्षकों ने भाग लिया जिन्होंने अमृत कन्या गुरुकुल के जतिंदर आर्य और अंबाला की ईशु शर्मा जैसे प्रसिद्ध विषय विशेषज्ञों के साथ जुड़कर सीखा।
विशेषज्ञों ने शिक्षकों को गणित को कहानियों, उदाहरणों और गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने के नवाचारी तरीकों से परिचित कराया। पहले दिन शिक्षकों ने गणित को आकर्षक और समझने योग्य बनाने के तरीके सीखे। प्रतिभागियों ने गणित की समस्याओं को बोर्ड पर हल किया और नए तरीकों से अवधारणाओं को प्रस्तुत करने का अभ्यास किया।
दूसरे दिन ग्राफ, आकार और बहुभुज पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने कलात्मक तरीके से त्रिभुज के कोणों का योग 180 डिग्री होने का प्रमाण दिया और मूल्यांकन रणनीतियों पर चर्चा की।