शाहाबाद। अनाज मंडी में विनोद वधवा के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को शाहाबाद कोल्ड स्टोर एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें सर्वप्रथम पुलवामा के शहीदों को नमन किया गया। तत्पश्चात प्रधान स्वर्ण जीत सिंह बिट्टू कालड़ा ने अपने पिछले दो साल के कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। नए कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक में प्रधान बिट्टू कालड़ा ने जैसे ही अपना त्यागपत्र प्रस्तुत किया तो बैठक में उपस्थित कोल्ड स्टोर मालिकों ने एकमत होकर उन्हें ही 13वीं बार एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया।
नई कार्यकारिणी में बदलाव किए बिना नव चयनित प्रधान ने जहां राहुल बतरा को एसोसिएशन का चेयरमैन बनाया, वहीं महासचिव का पदभार अंकुश बंसल तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रवीण गर्ग को दी। प्रधान बिट्टू कालड़ा ने बताया कि दया सिंह गाबा व सतविंदर सिंह हांडा संरक्षक का पद संभालेंगे तो अमित कक्कड़, नरेंद्र गांधी व मदन सचदेवा वाइस चेयरमैन के रूप में एसोसिएशन का काम देखेंगे।
इसी कड़ी में अमित गुप्ता, मनोज मित्तल सौरभ दुआ एवं अनिल कुमार कुश को उप-प्रधान का पदभार दिया गया। दीपक गांधी सह-सचिव, जतिन अदलखा पीआरओ. तथा सोनू गाबा एसोसिएशन के प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। प्रधान ने कहा कि नई कार्यकारिणी में राज कपूर, वीरेंद्र डावर, हर्ष कालड़ा मदन लाल गंभीर, अमर निरंकारी एवं सतनाम सिंह नलवी को कार्यकारी सदस्य के रूप में रखा गया है। बैठक के समापन से पूर्व लेबर की डिमांड पर न केवल उनकी मजदूरी के रेट बढ़ाए गए बल्कि कोल्ड स्टोर की क्षमता के अनुसार उसकी मार्केट फीस निश्चित करने के लिए सरकार का आभार जताया।